यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के 'U' अक्षर से शुऱू होता है
U
यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के 'U' अक्षर से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो इंसान बेहद ही जोशिला, होशियार और नेकदिल है |छोटी-छोटी बातों से खुश होने वाले ये लोग अपने लोगों को बड़ी से बड़ी खुशियां देने का काम करते हैं। चेहरे पर मधुर मुस्कान लिए ये लोग हमेशा तरक्की के पथ पर आगे बढ़ते रहते हैं। हालांकि इन्हें सफलता देर से ही मिलती है लेकिन किस्मत के सितारे हमेशा इन पर मेहरबान भी रहते हैं।
अपने लोगों और अपनी चीजों से बेइंतहा प्रेम करने वाले इन लोगों के व्यक्तित्व में जरूर ऐसा कुछ होता है जो इन्हें लोगों की भीड़ से अलग करता है। मसलन जैसे ये अत्यधिक लंबे होते हैं या फिर अत्यधिक छोटे, मतलब कहने का ये कि आप इन्हें भारी भीड़ में आसानी से पहचान सकते हैं। इनका मधुर स्वभाव इन्हें लोगों के और करीब ले जाता है। ये त्यागी भी होते हैं।
अपने प्यार के लिए कुछ भी कर गुजरने वाले ऐसे लोग बहुत ज्यादा रोमांटिक होते हैं। सेक्स लाईफ को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित रहते हैं। अपने जीवन साथी के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते है | पैसा, शौहरत वाले इन इंसानों में घमंड नाम की कोई चीज नहीं होती है, हां ये थोड़े से हठी स्वभाव के होते हैं लेकिन अगर इन्हें प्रेम से समझाया जाये तो मान भी जाते है। ये बच्चों को भी प्यार करते हैं इसलिए इन्हें बच्चों का कंपनी भी बहुत ज्यादा पसंद है। कुल मिला कर कहा जा सकता है कि इस नाम के लोग मस्तमौला होते है।
Comments
Post a Comment