जिन व्यक्तियों का नाम अंग्रेजी के 'ए' लेटर अथवा हिन्दी के 'अ' अक्षर से होता है

Aवैदिक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति का नामकरण शुभ मुहूर्त हो और जिस नक्षत्र में व्यक्ति का जन्म हुआ उस नक्षत्र से प्रभावित अक्षर से व्यक्ति का नाम रखा जाए तो व्यक्ति जीवन में सदैव उन्नति करता है। व्यक्ति मशहूर होता है और यश की प्राप्ति होती है।
वैदिक ज्योतिष की तरह अंक ज्योतिष में भी व्यक्ति के नाम के अक्षर का महत्व बताया गया है। अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर भी व्यक्तित्व को प्रभावित करता है। नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति के स्वभाव और गुणों का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
अंक ज्योतिष के अनुसार A लेटर का अंक 1 होता है और इसकी दिशा पूर्व होती है तथा राशि सिंह होती है। जिन व्यक्तियों का नाम अंग्रेजी के 'ए' लेटर अथवा हिन्दी के 'अ' अक्षर से होता है ऐसे लोग अपनी मेहनत और लगन से जीवन में सफलता की ऊंचाई पर पहुंच जाते हैं। हलांकि इन्हें सफलता धीरे-धीरे मिलती है, इसलिए कई बार हतोत्साहित भी हो जाते हैं।
इस अक्षर से नाम वाले व्यक्ति ऊर्जावान और दृढ़ इच्छा शक्ति वाले होते हैं। आमतौर पर यह किसी चीज में जल्दी पहल नहीं करते हैं लेकिन अगर किसी लक्ष्य को पाने की ठान लें तो उसे हासिल करके ही दम लेते हैं। जिन व्यक्तियों का नाम ए लेटर से शुरू होता है वह परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढ़ाल लेते हैं और मौके की नज़ाकत को समझते हुए फैसला लेते हैं।
इनके स्वभाव में जिद और हठ भी शामिल होता है लेकिन अपने से जुड़े लोगों का ध्यान जरूर रखते हैं। रिश्तों के प्रति यह काफी संजीदा होते हैं। इसलिए इनका दांपत्य जीवन सामान्य तौर पर सुखद होता है। ऐसे लोगों की एक विशेषता यह भी होती है कि दिल की बजाय दिमाग से अधिक काम लेते हैं।

Comments
Post a Comment